आगरालीक्स…. Agra News Video आगरा में हाईवे के सर्विस रोड पर कार में लगी भीषण आग, शहर में जगह जगह जाम में फंसे वाहन। वीडियो देखें। ( Agra News Video : Car catches fire on Highway Service road, Etamdpur#Agra)
आगरा के एत्मादपुर में आगरा फिरोजाबाद हाईवे के सर्विस रोड पर शनिवार रात को कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों से पूरी कार घिर गई, कार की लपटें तेज होने से लोग पेट्रोल की टंकी में ब्लास्ट के डर से दूर खड़े हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
आग की लपटें तेज होने पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया। पुलिस जांच में जुटी है।
जाम में फंसे रहे वाहन
शनिवार को वीकएंड के साथ ही बड़ी संख्या में शादी समारोह के चलते वाहनों का लोड अधिक रहा, सड़क पर बारात निकलने के कारण आगरा दिल्ली हाईवे, आगरा हाथरस हाईवे पर खंदौली के साथ ही एत्मादपुर में भी जाम लगा रहा। फतेहाबाद रोड पर भी जाम रहा।