आगरालीक्स .Agra News : ..आगरा में मेहताब बाग ताज व्यू प्वाइंट से रात में ताजमहल देखने की टिकट के रेट चार गुना तक बढ़े, बिना कोई सूचना के बढ़ा दिए रेट। ( Agra News : Taj View Point entry ticket price hike from 1st March2025#Agra)
आगरा के यमुना पार स्थित मेहताब बाग पर साल 2019 में यमुना किनारा स्थित दीवार पवर ताज व्यू प्वाइंट बनाया था, जिससे पूर्णिमा पर रात में ताजमहल देखने के लिए टिकट ना मिलने पर ताज व्यू प्वाइंट से रात में ताजमहल देख सकें। ताजमहल व्यू प्वाइंट से ताजमहल देखने के लिए बड़ी संख्या में दिन और रात में पर्यटक पहुंचते हैं।
अचानक से टिकट के रेट बढ़ाए
ताज व्यू प्वाइंट पर दिन में प्रवेश का भारतीय पर्यटकों के लिए शुल्क 15 रुपये था, इसे एक मार्च को बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है और विदेशी पर्यटकों के लिए 50 रुपये की टिकट थी इसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। वहीं रात में प्रवेश शुल्क भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये थे जिसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। विदेशी पर्यटकों के लिए रात में प्रवेश शुल्क 200 रुपये थे जिसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।