आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आधी रात दो साल की बच्ची को आश्रम के गेट पर कोई छोड़ गया, ( Agra News : Two year old girl found out side Prem Dhan Aashram in Agra #Agra )
आगरा के रकाबगंज में प्रेम धन आश्रम है। गुरुवार रात को आश्रम के गेट पर सुरक्षाकर्मी अमर सिंह की डयूटी थी। आधी रात में कोई गेट के पास करीब दो साल की बच्ची को छोड़ गया, वह स्वेटर पहने हुई थी और कैप भी लगा था। सुरक्षाकर्मी अमर सिंह की बच्ची पर नजर पड़ी, वहां आस पास कोई नहीं था।
पुलिस बच्ची को अपने साथ ले गई, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
सुरक्षाकर्मी ने गेट के बाहर बच्ची के किसी के छोड़ जाने की सूचना आश्रम प्रशासन को दी, सिस्टर सेंडोनेटा ने पुलिस को कॉल की, कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। महिला पुलिस कर्मी उसे अपने साथ ले गए। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिससे उस बच्ची को कौन छोड़कर गया है यह पता चल सके।