Thursday , 30 April 2026
Home देश दुनिया Uk parliament election 2015; heading for hung parliament
देश दुनिया

Uk parliament election 2015; heading for hung parliament

150

st
ब्रिटेन की 650 सदस्यीय संसद के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। खंडित जनादेश के आसार के बीच भारतीय मूल के मतदाता निर्णायक साबित हो सकते हैं। सर्वेक्षण कांटे की टक्कर में सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी को मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी पर मामूली बढ़त दिखा रहे हैं। हालांकि स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी 326 सीटों से दोनों ही दल काफी दूर दिखाई दे रहे हैं।
स्कॉटिश नेशनल पार्टी के तीसरे सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने की उम्मीद है और माना जा रहा है कि लेबर पार्टी उसके सहयोग से सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है। नतीजे शुक्रवार को आएंगे और 18 मई को नई संसद का गठन होगा।
उम्मीदवारों में 16 सांसद
चुनाव में लेबर पार्टी ने 52 अश्वेत व अल्पसंख्यक उम्मीदवार खड़े किए हैं। इनमें पिछली संसद के 16 सदस्य हैं। ब्रिटिश चुनाव के इतिहास में कजर्वेटिव पार्टी ने सबसे अधिक 45 अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को उतारा है। इनमें 15 भारतीय किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 14 लेबर पार्टी से और एक कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रवासियों के बीच कम हुई है लेबर की लोकप्रियता
-2010 में कंजरवेटिव पार्टी को 307 और लेबर को 258 सीटें मिली थीं।
-जिन सीटों पर प्रवासी मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है, उनमें से 12 लेबर, छह कंजरवेटिव और दो सीटें लिबरल डेमोक्रेट के पास हैं।
-ब्रिटेन में भारतीय मूल के मतदाताओं की संख्या करीब 615,000 मानी जाती है। साल 1997 में लेबर पार्टी के समर्थन में भारतीय मूल के 77 फीसदी मतदाता थे जो 2014 में घटकर 18 फीसदी हो गया।
– कंजरवेटिव पार्टी को पिछले चुनाव में जातीय अल्पसंख्यकों का 16 फीसदी मत मिला था। पार्टी इस तबके को अबकी बार आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रही है। उसने भारतीय मूल के 17 लोगों को उम्मीदवार बनाया है।
-इन उम्मीदवारों में इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक शामिल हैं। अमनदीप सिंह भोगल उत्तरी आयरलैंड में चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां चुनाव लडऩे वाले पहले सिख हैं।
-लेबर और लिबरल डेमोक्रेट ने भारतीय मूल के 14-14 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
-लेबर पार्टी ने 52 अश्वेत और अल्पसंख्यक उम्मीदवार खड़े किए हैं। इनमें पिछली संसद के 16 सदस्य हैं।

द टेलीग्राफ का आकलन
पार्टी वोट
कंजरवेटिव 35 फीसद
लेबर 34 फीसद
स्कॉटिश पार्टी 13 फीसद
यूके इंडिपेंडेंस 12 फीसद
लिबरल डेमोक्रेट 08 फीसद
ग्रीन 06 फीसद

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देश दुनिया

Major Tragedy: Cruise Sinks in Jabalpur’s Bargi Dam…#agranews

जबलपुरलीक्स…बड़ा हादसा, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा. 30 के करीब...

देश दुनिया

Information on social media about petrol and diesel prices rising turned out to be fake

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर चली पेट्रोल और डीजल के 10 से 12 रुपये...

देश दुनिया

Shocking News: Brother reaches bank carrying his sister’s skeleton on his shoulder…#news

ओडिशालीक्स…रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर, बहन का कंकाल कंधे पर रखकर...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

error: Content is protected !!