आगरालीक्स….. आगरा में स्मरण प्रेमचंद में हास्य और व्यंग से भरपूर मोटेलाल के सत्याग्रह नाटक ने दर्शकों को गुदगुदाया, यह प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक की कहानी बनारस के रहने वाले पंडित मोटेराम की है जो गांव में आने वाले वायसराय के विरुदध हडताल की योजना बनाते हैं। बुधवार रात को सूरसदन में मोटेराम के सत्याग्रह नाटक की प्रस्तुति प्रख्यात निर्देशक अरविंद गौड के मार्गदर्शन में 45 सदस्यीय टीम ने प्रस्तुति दी। इस नाटक की प्रस्तुति को देश के साथ विदेशों में भी सराहा गया है। वहीं, शाम चार बजे से पालीवाल पार्क में हिंदी नाटक में प्रेमचंद पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।