आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कार के हार्न से लेकर, छोटी छोटी बातों पर झगड़े, नेशनल शूटर के रिश्तेदार को पीटा। जीवनीमंडी में रंगबाजी में फिके पत्थर। ( Agra News : Clash in Agra between two groups #Agra )
मेरठ में इंस्पेक्टर का बेटा नेशनल शूटर है, उनकी बहन और बहनोई आगरा में आए थे, ट्रांस यमुना कॉलोनी में कार साइड से करने के लिए हार्न बजाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि नेशनल शूटर के परिजनों को जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा, दोनों पक्षों में रात तक समझौता हो गया।
जीवनीमंडी में मारपीट
इसके साथ ही जीवनीमंडी में स्कूटी से आए युवकों ने गाली गलौज कर दी, विरोध करने पर मारपीट हो गई। मोहल्ले के लोग निकल आए, पत्थर फेंके। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ, पुलिस जांच में जुटी है।