आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एक कारोबारी परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, डॉक्टर पत्नी ने घर से निकालने का लगाया आरोप, दहेज में मांगी मर्सिडीज ( Agra News : Woman lodge FIR against Businessman Husband & Others#Agra)
आगरा की हरीपर्वत पॉश कॉलोनी के रहने वाले कारोबारी की पिछले साल 14 फरवरी को सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती से शादी हुई थी, शादी से पहले ससुर की मौत हो गई थी। युवती का भाई अमेरिका में रहता है उस पर मर्सिडीज है, शादी के बाद युवती के परिजनों से दहेज में मर्सिडीज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मर्सिडीज ना देने पर 25 फरवरी को घर से निकाल दिया।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
युवती ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, दोनों की काउंसिलिंग कर समझौता कराने के भी प्रयास किए जाएंगे।