आगरालीक्स …Agra News : आगरा के अनप्लग्ड कोर्टयार्ड रूफटॉप में पैर टकराने से बियर छलने पर मारपीट,ख् पिस्टल तानी, दो युवतियों, कारोबारी के बेटे, मैनेजर सहित 10 पर मुकदमा। ( Agra News : FIR lodged against two Woman, Unplugged Courtyard Managers & Others#Agra)
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के अनप्लग्ड कोर्टयार्ड रूफटॉप में मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद थाना ताजगंज में सदर के ओल्ड सुरक्षा विहार निवासी दुष्यंत प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अनुसार, 22 मार्च की रात को दुष्यंत प्रताप सिंह अपने साथी सुशांत के साथ खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट में जूता कारोबारी के बेटे नितिन सतलानी, रेणुका पुरी, सपना सहित चार अन्य लोग बैठे हुए थे।
पैर टकराने से बियर छलकने के बाद मारपीट
दुष्यंत का आरोप है कि अंधेरे में पैर नितिन से टकरा गया इससे बियर छलक गई। इस पर मांफी मांग ली लेकिन नितिन सतलानी ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि रेणुका पुरी, सपना और नितिन ने मारपीट की, नितिन ने पिस्टल निकाल कर दुष्यंत और उनके दोस्त की कनपटी पर रखने और दोनों के गले से चेन तोड़ने का आरोप भी लगाया। जमकर पीटा, इसकी शिकायत उन्होंने मैनेजर मोहर और बाउंसर से की, आरोप है कि उन्होंने भी नितिन पक्ष का साथ दिया।
सोशल मीडिया पर दो रिकॉर्डिंग भी हो रही वायरल
इस घटना से जुड़ी दो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही हैं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। इसमें महिला कह रही है कि आपको जिसने पीटा है वह मेरी बेटी है जानते नहीं हो तुम्हारा क्या हाल होगा, काट के फेंक दूंगी, इसको रिकॉर्ड कर लेना।
साक्ष्य के आधार पर मुकदमा दर्ज
इस पूरे मामला का वीडियो वायरल होने और तहरीर देने के बाद थाना ताजगंज पुलिस ने नितिन सतलानी, रेणुका पुरी, सपना, मैनेजर मोहन और बाउंसर सहित पांच अज्ञातन और एक अज्ञात महिला पर चेन स्नेचिंग, बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।