Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Gangaur Mela was held in Gokulpura, Agra. 200 years old ancient tradition was seen…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Gangaur Mela was held in Gokulpura, Agra. 200 years old ancient tradition was seen…#agranews

576

आगरालीक्स…आगरा के गोकुलपुरा में लगा गणगौर मेला. 200 साल पुरानी प्राचीन परंपरा दिखी, झिलमिला उठे हर गली, मोहल्ला…मनमोहक श्रंगार से दमक रहे हैं गणगौर के जोड़े. कल होगा भस्मासुर दहन

पारिवारिक सौहार्द, प्रेम और आस्था का पर्व जब सामूहिक रूप लेता है तो वो महापर्व कहलाता है। इसी महापर्व का सदियों से साक्षी बनता आ रहा है आगरा का गोकुलपुरा क्षेत्र। सोमवार चैत्र नवरात्र की तृतीया से दो दिवसीय गणगौर मेला का शुभारंभ पारंपरिक रीतियों और उत्साह के साथ हुआ। गणगौर मेला में प्राचीन परंपरा की झलक दिखाई दी। गणगौर के तीन दर्जन से अधिक जोड़े सजाए गये हैं, जिनकी रात में शोभायात्राएं निकाली गईं। पूरा क्षेत्र विद्युत झालरों से झिलमिला उठा है। उत्तर भारत के इस ऐतिहासिक गणगौर मेले की तैयारियां कई दिन से चल रही थीं। जो सोमवार की शाम तक चलीं।

सोमवार की रात को इस मेले का शुभारंभ विधानसभा सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मुख्य संरक्षक पं. दिनेश चंद्र शर्मा, पं. दाउदयाल शर्मा, संरक्षक रजत अस्थाना और केके शिवहरे ने दीप जला कर किया। जिनका स्वागत श्री गणगौर मेला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसेरा, महामंत्री मनीष वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया। अध्यक्ष रामकुमार कसेरा ने बताया कि अशोक नगर, गोकुलपुरा, राजामंडी, कंसगेट, बल्का बस्ती, मंसा देवी आदि मेला क्षेत्र में लगभग 250 स्टाल लगे हुए हैं। क्षेत्र की हर गली में गणगौर के जोड़ें विराजित किये गए हैं। कुल 32 ईसर और गौरा के जोड़ों को शोभायात्रा के माध्यम से ढोल नगाड़ों के साथ हटकेश्वर मंदिर पर जल ग्रहण के लिए ले जाया गया। जहां भजन संध्या सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। मिताई गौर मंडल के गायकों ने अपनी स्वरलहरियों से मेले के माहौल को भक्तिमय कर दिया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा और भरत वर्मा ने बताया कि कमेटी ने मेले की व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवकों की चार टीमों को तैयार किया है। प्रत्येक टीम में 15 सदस्य शामिल किए हैं। संयोजक अमन वर्मा और उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गणगौर का श्रंगार किया जाएगा। मध्यरात्रि में श्री गणगौर मेला कमेटी द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा हरिहरनाथ मंदिर, गोकुलपुरा से शुरू होगी। कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि गणगौर की प्राचीन परंपरा है।

गणगौर मेले का ऐतिहासिक महत्व
सह कोषाध्यक्ष विष्णु पोरवाल और मंत्री गोविंद वर्मा ने बताया कि गणगौर मेले का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व गहरा है। यह मेला विशेष रूप से महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। गणगौर त्योहार शिव और पार्वती के पुनर्मिलन और देवी पार्वती की सौभाग्य की कामना से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी इस भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया और तभी से यह पर्व सौभाग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक बन गया।

सदियों पुरानी है भस्मासुर दहन परंपरा
गणगौर मेले में होने वाले भस्मासुर दहन की लगभग तीन सदियों पुरानी परंपरा है। श्री गणगौर मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक पंडित दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को प्रात: चार बजे धनकामेश्वर मंदिर, सिंधी कालोनी, गोकुलपुरा पुलिस चौकी के पास भस्मासुर के 15 फुट ऊंचे पुतले का दहन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि भस्मासुर दहन का यह अनोखा आयोजन पौराणिक कथा पर आधारित है। भस्मासुर को भगवान शिव ने वरदान दिया था कि वह जिसके सिर पर हाथ रखेगा, वह भस्म हो जाएगा। भस्मासुर द्वारा शक्ति का दुरुपयोग किया जाने लगा। इसे रोकने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर उसे नष्ट कर दिया। इसी के प्रतीकात्मक स्वरूप मेले में भस्मासुर का पुतला दहन किया जाएगा।

इन्होंने संभाली व्यवस्था
मुख्य संरक्षक पंडित दिनेश चंद्र शर्मा, मुख्य संरक्षक पंडित दाउदयाल शर्मा, रजत अस्थाना, केके शिवहरे, अध्यक्ष रामकुमार कसेरा, महामंत्री मनीष वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, भरत वर्मा, संयोजक अमन वर्मा, उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदीप गुप्ता और ओमप्रकाश वर्मा, सह कोषाध्यक्ष विष्णु पोरवाल, मंत्री गोविंद वर्मा, सहमंत्री राकेश वर्मा, नीरज वर्मा, सह संयोजक दीपक वर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव वर्मा, सह मीडिया प्रभारी गिरीश वर्मा, सह मंत्री अभिषेक जैन और पंकज यादव आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

बिगलीक्स

Agra News: Heavy Vehicle ban on Poiya Ghat Pontoon Bridge in Agra

आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 23rd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में सोमवार सुबह का...

error: Content is protected !!