आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में जाम से राहत के लिए एमजी रोड और रामबाग पर दो एलिवेटेड रोड, कामायनी क्रॉसिंग सहित 10 नए अंडरपास और फ्लाईओवर। मास्टर प्लान 2031 में आगे के 25 साल के लिए एलिवेटेड रोड, अंडर पास और फ्लाईओवर को जरूरी मानते हुए जगह का सुझाव दिया है। ( Agra News, Master Plan 2031 : Elevated road on MG Road & Rambagh Tedibagia, Under pass at Kamayani Crossing#Agra)
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान 2031 को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसमें एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से प्रतापुरा तक और रामबाग से टेढ़ी बगिया तक एक एक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव मास्टर प्लान में दिया गया है। टेढ़ी बगिया पर एलिवेटेड रोड को आईवे प्वाइंट पर जोड़ा जाएगा जिससे अलीगढ़ हाथरस की तरफ जाने वाले वाहन सीधे हाईवे तक पहुंच जाएंगे उन्हें रामबाग टेढ़ी बगिया मार्ग होकर नहीं जाना होगा।
75 मीटर तक चौंडीं होंगी प्रमुख सड़के
वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में जाम ना लगे इसके लिए 100 मीटर चौंड़ी रिंग रोड प्रस्तावित की गई है। साथ ही मथुरा रोड, कानपुर रोड, अलीगढ़ रोड, ग्वालियर रोड, फतेहपुर सीकरी रोड़ को 75 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है।
यहां बन सकते हैं अंडरपास और फ्लाईओवर
हरीपर्वत क्रांसिंग पर अंडरपास
बोदला चौराहे पर अंडर पास
लोहामंडी चौराहे पर अंडरपास
कामयानी क्रॉसिंग पर अंडरपास
खंदारी क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर
लगड़े की चौकी पर अंडरपास
सुल्तानगंज क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर
आईएसबीटी पर अंडरपास
बिचपुरी फाटक पर फ्लाईओवर