आगरालीकस…आगरा में अनाधिकृत रूप से चल रहे 62 ई—रिक्शा सीज. अप्रैल के पूरे महीने ई—रिक्शा और आटो के खिलाफ चलेगा अभियान…
प्रदेश सरकार के आहृवान पर आगरा में अनाधिकृत रूप से से चल रहे 62 ई रिक्शा को सीज किया गया है. पूरे प्रदेश में अनाधिकृत ई रिक्शा व आटो के खिलाफ यह अभियान आज से शुरू किया गया है और यह 30 दिन तक लगातार जारी रहेगा. आगरा में मंगलवार को आरटीओ प्रवर्तन एके सिंह के निर्देशन और एआरटीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इस दोरान 62 ई रिक्शा सीज किए गए. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरे अप्रैल माह में लगातार जारी रहेगा.
प्रदेश सरकार की तरफ से आए आदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने सभी जिलों के पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कपतान को पत्र लिखा था. मंगलवार को पूरे प्रदेश में 915 ई रिक्शा सीज किए गए हैं और 3035 के चालान किए गए हैं.