आगरालीक्स…आइसक्रीम का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन कहीं आप आइसक्रीम की जगह फ्रोजन डेजर्ट तो नहीं खा रहे…दो अलग—अलग चीजें लेकिन दिखने में एक जैसा…जानें कैसे इसे पहचान सकते हैं
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में अगर आइसक्रीम मिल जाए तो मन में खुशी छा जाती है. बच्चे हो या फिर युवा या फिर बुजुर्ग गर्मियों के सीजन में आइसक्रीम सभी की फेवरेट होती है. लंच हो या डिनर हर मील के बाद ज्यादातर लोग आइसक्रीम खाना बेहद पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर लोग इसका ध्यान नहीं रखते हैं कि वो आइसक्रीम खा रहे हैं या फिर फ्रोजन डेजर्ट.
आगरा में खूब बिक रहा फ्रोजन डेजर्ट
आगरा में इस समय बाजार में आइसक्रीम से ज्यादा फ्रोजन डेजर्ट की हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग इन दोनों के बीच का फर्क समझ नहीं पाते हैं. बता दें कि आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट को बनाने के लिए अलग- अलग चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे कई बार सेहत को नुकसान पहुंचता है.
जानिए क्या होता है फर्क
आइसक्रीम दूध या क्रीम की मदद से तैयार की जाती है, जबकि फ्रोजन डेजर्ट को बनाने के लए वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया जाता है.
इसमें कीमत में भी फर्क होता है. अगर लमिल्क फैट की कीमत 400 रुपये प्रति किलो है तो वेजिटेबल फैट का रेट लगभग 100 रुपये होता है. यही कारण्ण है कि आइसक्रीम की तुलना में फ्रोजन डेजर्ट सस्ती होती है.
फ्रोजन डेजर्ट में कैलोरी कम होती है क्योंकि इसमें लिक्विड ग्लूकोज का उपयोग किया जाता है और डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा बहुत कम होती है जबकि आइसक्रीमम को मिल्क फैट से तैयार करने की वजह से इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती हे.
ये हो सकते हैं
यूं तो आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट, दोनों में ही शुगर की मात्रा अधिक होती है. लेकिन फ्रोजन डेजर्ट में आइसक्रीम की तुलना में आर्टिफिशियल स्वीटनर और एडिटिव्स भी मौजूद हो सकते हैं. जिससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है.
फ्रोजन डेजर्ट में वेजिटेबल ऑयल और आर्टिफिशियल फ्लेवर मौजूद होने से वो पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं.
फ्रोजन डेजर्ट को बनाने के लिए हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल ऑयल का उपयोग किया जाता है, जिसमें ट्रांस फैट अधिक होता है. बता दें, ट्रांस फैट दिल की बीमारियों, मोटापे और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. यह बॉडी के मेटाबॉलिज्म रेट को स्लो करके धीरे-धीरे मोटापे की समस्या को जन्म देने का कारण बन सकता है.
कैसे करें पहचान
फ्रोजन डेजर्ट की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है उसकी पैकेजिंग पर दी गई इंग्रेडिएंट्स लिस्ट. इस लिस्ट को जरूर पढ़ें. अगर इसमें डेयरी की जगह वेजिटेबल आयल लिखा हुआ है तो समझ जाएं कि यह आइसक्रीम नहीं फ्रोजन डेजर्ट है.