Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Three sent to jail in JSY Scam for a woman 25 delivery in every 35 days in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Three sent to jail in JSY Scam for a woman 25 delivery in every 35 days in Agra…#agranews

401

आगरालीक्स…आगरा के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा. एक ही महिला की हर 35वें दिन में डिलीवरी सहित 25 डिलीवरी कराने वाले तीन भेजे जेल. गंभीर धाराओं में मुकदमा

आगरा के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा इस समय देश में छाया हुआ है. स्वास्थ्य विभाग ने एक ही महिला की हर 35वें दिन डिलीवरी कराई और उसकी कुल 25 डिलिीवरीकरा दीं. यही नहीं इसी महिला के नाम पर पांच बार नसबंदी दिखा दी. इस मामले में फर्जी डिलीवरी कराने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है और इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

ये है मामला
आगरा के सीएचसी फतेहाबाद के गांव नगला कदम की रहने वाली कृष्णा कुमारी के 2017 के बाद से कोई प्रसव नहीं हुआ लेकिन जननी सुरक्षा योजना के तहत सीएचसी पर प्रसव कराने के लिए मिलने वाले 1400 रुपये और नसबंदी के 2000 रुपये लेने के लिए बड़ा खेल खेला गया. कृष्णा कुमारी के 2021 से 2023 के बीच 30 महीने में 25 बार प्रसव और पांच बार नसबंदी दिखा दी गईं. यह कृष्णा कुमारी को भी पता नहीं था. आडिट में मामले पकड़े जाने के बाद जांच कराई गई.

2 कर्मचारी सहित तीन अरेस्ट
इस मामले में सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जांच के बाद कृष्णा कुमारी का बैंक एकाउंट खोलने के बाद खाते से पैसे निकालने वाले उसी के गांव नगला कदम के महिला समूह संचालक अशोक कुमार को बुधवार को अरेस्ट कर लिया. उसे साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी फतेहाबाद पहुंची, यहां उसने ब्लॉक एकाउंट मैनेजर नीरज अवस्थी को पहचान लिया उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया. सीएचसी से ही ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गौरव थापा को भी पकड़ लिया गया लेकिन इसी दौरान डाटा आपरेटर गौतम सिंह भाग गया. इन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीएमओ द्वारा थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है. पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

सभी सीएचसी के साथ एसएन और लेडी लायल में भी हुआ फर्जीवाड़ा
आडिट रिपोर्ट में सामने आया है कि सीएचसी फतेहाबाद की तरह से ही जिले की सभी 18 सीएचसी के साथ ही एसएन और जिला अस्पताल में भी फर्जीवाड़ा किया गया है इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

बिगलीक्स

Agra News: Heavy Vehicle ban on Poiya Ghat Pontoon Bridge in Agra

आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 23rd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में सोमवार सुबह का...

error: Content is protected !!