Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स TCS manager manav sharma suicide case: Hearing on the bail of mother-in-law and sister-in-law postponed till April 15…#agranwes
बिगलीक्स

TCS manager manav sharma suicide case: Hearing on the bail of mother-in-law and sister-in-law postponed till April 15…#agranwes

571

आगरालीक्स…आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली की जमानत पर सुनवाई टली. पत्नी निकिता और ससुरभी हैं जेल में बंद…

आगरा के बहुचर्चित टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में 15 मार्च से जिला जेल में निरुद्ध मृतक की सास पूनम शर्मा और साली नीशू की जमानत पर सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिएटल गई है. वादी नरेंद्र कुमार शर्मा के अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा द्वारा प्रति शपथ पत्र प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की गई थी जिस पर जिला जल ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि नियत की है.

24 फरवरी को वीडियो शेयर कर किया था मानव ने सुसाइड
आगरा के डिफेंस कॉलोनी सदर के रहने वाले 29 साल के मुंबई में टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को अपने घर पर सुसाइड कर लिया था, सुसाइड करते समय गले में फंदा डालकर वीडियो बनाया था इसमें पत्नी और ससुरालीजनों से तंग आने की बात कही थी. इस मामले में मानव शर्मा की पत्नी निकिता सहित ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस ने मानव शर्मा की सास और साली को 13 मार्च को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था. चार अप्रैल को पत्नी निकिता शर्मा और ससुर निपेंद्र शर्मा को अहमदाबाद से अरेस्ट कर लिया गया. दोनों को जेल भेज दिया है। मानव शर्मा की 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा से शादी हुई थी.

निकिता बोली, शादी के बाद नहीं था किसी से अफेयर
पुलिस पूछताछ में निकिता ने बताया कि उसका शादी के बाद किसी से कोई अफेयर नहीं था जिस तरह से कोई भी लड़की शादी के बाद अपने पति को पुरानी जिंदगी के बारे में नहीं बताती है तो उसने भी नहीं बताया था. फरवरी में प्रिया के इंस्टाग्राम से उसके पति मानव को मैसेज आया और निकिता के अफेयर के बारे में बताया इसके बाद दोनों के बीच रार होने लगी. यह सब बात उसने ​मानव के माता पिता को भी बताया था. मानव डिप्रेशन में था और सुसाइड का प्रयास भी कर चुका था. दोनों ने अलग होने की बात भी कर ली थी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

बिगलीक्स

Agra News: Heavy Vehicle ban on Poiya Ghat Pontoon Bridge in Agra

आगरालीक्स आगरा से खंदौली जाने के लिए पोइया घाट पर बने पांटून...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 23rd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में सोमवार सुबह का...

error: Content is protected !!