Wednesday , 17 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Dance can relieve your stress, you just need to dance a little. The first mental health carnival started in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Dance can relieve your stress, you just need to dance a little. The first mental health carnival started in Agra…#agranews

373

आगरालीक्स…आपके तनाव को दूर कर सकता है डांस, बस थोड़ा झूमने की है जरूरत. आगरा में शुरू हुआ पहला मेंटल हेल्थ कार्निवल… सात दिन तक विशेषज्ञ लोगों को देंगे खुश रहने के टिप्स

बात है बस इतनी सी कि खुश रहना है और खुश रहने के लिए सबसे कारगर है चिंता से मुक्त रहें और चिंता को बेताल करने की क्षमता रखती हैं नृत्य की ताल। आगरा में पहली बार आयोजित हुए मेंटल हेल्थ कार्निवल में ये गुरु मंत्र दिया गया पुणे से पधारीं विशेषज्ञ तनु गजबी द्वारा। मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित संस्था फीलिंग्स माइंड्स द्वारा विमल विहार, सिकंदरा बोदला रोड स्थित कार्यालय पर आगरा का पहला मेंटल हेल्थ कार्निवल आयोजित किया गया। रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉ सुशील गुप्ता विभव, कुमाउं विवि की डीन डॉ अनुराधा शुक्ला, संस्था की संस्थापक एवं निदेशक अंतर्राष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक डॉ चीनू अग्रवाल, डॉ रविंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्निवल का शुभारंभ किया।

आयोजन के संदर्भ में डॉ चीनू अग्रवाल ने कहा कि सनातन काल से आधुनिक युग तक मानसिक शांति के लिए प्रयास होते रहे हैं। किंतु फिर भी विडंबना है कि हमारा स्वर्णिम भारत विश्व गुरु के स्थान पर आज आत्महत्या के मामले में विश्व की राजधानी बन चुका है। यहां सर्वाधिक तनावग्रस्त लोगों की संख्या है, जबकि हमारे पास बहुत सी विधाएं हैं जिनके माध्यम से हम तनाव मुक्त रह सकते हैं। उन्हीं विशेष विधाओं से आगरावासियों को परिचित कराना कार्यक्रम का उद्देश्य है।

पुणे से पधारीं विशेषज्ञ तनु गजबी ने कहा कि आवश्यक नहीं है कि प्रशिक्षित होकर ही हम डांस करें। संगीत सुनते ही जो सबसे पहले पैर थिरके बस उसी के साथ हो लेना चाहिए। ये जरा सा थिरकना तनाव का स्तर प्रभावी रूप से कम कर देता है। उन्होंने शहर के दंपतियों को एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर कपल डांस करने के टिप्स भी दिए, ताकि वैवाहिक जीवन की दूरियां नृत्य के माध्यम से कम हों।

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि संयुक्त परिवारों की कमी समाज को अवसाद के अंधेरे में धकेल रही है। परेशानी ये है कि आज मानसिक बीमारियां शहरों से अधिक खुली हवा में रहने वाले गांव के लोगों में ज्यादा हैं। विशेषकर लड़कियों में। उन्होंने इस मौके पर घाेषणा की कि फीलिंग्स माइंड्स के साथ मिलकर एसएन मेडिकल कॉलेज आगामी समय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि ये विडंबना है कि आज चार साल का बच्चा भी तनाव में है। बच्चा ठीक से चलना भी नहीं सीख पाता कि माता पिता उसका एडमिशन करना चाहते हैं। बच्चे को खुलकर जीने दें, उन्हें दवाब नहीं कुशल व्यवहार की छाया में पालें। कुमाउं विवि की डीन डॉ अराधना शुक्ला ने कहा कि नृत्य भावनात्मक रूप से मजबूत करता है। वेदों के काल से नृत्य को स्वास्थ से जोड़कर देखा जाता है। जीवन को बेताल होने से नृत्य रोक सकता है।

डॉ रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार 14 अप्रैल को म्युजिक थैरेपिस्ट दुर्गेश उपाध्याय संगीत, 15 अप्रैल को लेखिका पल्लवी नियोजी चित्रकारी सिखाएंगी। 16 को बढ़ते तलाक के कारण और निवारण पर परिचर्चा होगी। पेरेंटिग कोच स्वाति जैन 17 अप्रैल को कार्य− जीवन के लिए जागरुकता विशेष पर संबोधित करेंगी। 18 अप्रैल को फूड फार मेंटल हेल्थ पर आकृति सेठी जानकारी देंगी। 19 अप्रैल को बच्चों की भलाइ के लिए कहानियों के उपयोग पर शैलेश जिंदल और रुपाली चरण अपना वक्तव्य देंगे। 20 अप्रैल को शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में हीलिंग्स माइंड्स संस्था के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ एवं मेंटल हेल्थ कार्निवल का समापन समारोह होगा।
इस अवसर पर आलोक कुलश्रेष्ठ, कविता कुलश्रेष्ठ, हेतल देसाइ, पूजा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar in Agra’s Sanjay Place following an incident of assault….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में मारपीट की घटना के बाद बवाल. कम्प्यूटर...

error: Content is protected !!