आगरालीक्स ..Agra News :.आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें खाली पेट स्कूल ना भेजें। ( Agra News : Risk of heat stroke in School going children#Agra)
आगरा में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में स्कूल जा रहे बच्चों को लेकर अभिभावक सतर्क रहें। बच्चों को खाली पेट स्कूल ना भेजें, सुबह के समय ज्यादा चिकनाई युक्त और मिर्च मसाले वाला खाना भी ना दें इससे भी उल्टी की समस्या हो सकी है।
नीबू पानी और छाछ पिलाएं
इस मौसम में बच्चों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बच्चों को नीबू पानी और छाछ का सेवन कराएं। ओआरएस घोल भी दे सकते हैं।