Wednesday , 25 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Neonates admit in NICU, Know reason#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Neonates admit in NICU, Know reason#Agra

361

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को एनआईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है, आखिर कारण क्या है।


एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग, नेशनल नियोनेटोलाजी फोरम (एनएनएफ) और इंडियन एकेडमी आफ पिडियाट्रिक्स (आइएपी) , आगरा द्वारा रविवार होटल लेमन ट्री में आयोजित गोष्ठी में नवजात में होने वाले संक्रमण, उसकी रोकथाम और इलाज पर चर्चा की गई।
आयोजन सचिव डॉ. नीरज यादव के अनुसार, बदली जीवनशैली से छह से आठ महीने पर प्रसव हो रहे हैं, इनका वजन कम होता है और कई तरह के संक्रमण होने का खतरा रहता है।

इसके साथ ही सेप्सिस की समस्या भी बढ़ी है। इससे पांच से 10 प्रतिशत नवजात को एनआइसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है। एनएनएफ के सचिव डॉ.. अमित उपाध्याय और डॉ.. रुचि राय ने जन्म के समय न रोने वाले (बर्थ एक्सफेक्सिया) नवजात के इलाज पर चर्चा की, सांस न लेने से दिमाग को आक्सीजन नहीं मिल पाती है, इससे बच्चा मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएन टंडन ने नवजात में बीमारी को डायग्नोज करने पर चर्चा की। आइएपी आगरा के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी,सचिव डॉ.राहुल पैंगोरिया, डॉ. स्वाति द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

बिगलीक्स

Agra News: Tanker hit Bike, Man & Woman died

आगरालीक्स.. वीडियो आगरा के अर्जुन नगर में टैंकर ने बाइक को चपेट...

बिगलीक्स

Agra News: Bike stuck in Inner Ring Service road pit hole, woman died

आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से...

error: Content is protected !!