आगरालीक्स…Agra News : राणा सांगा पर चल रहे संग्राम के बीच आगरा में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव आ रहे हैं। पूरा कार्यक्रम,स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत तक सुरक्षा घेरा, पुलिस और पीएसी तैनात। ( Agra News Live : Former CM Akhilesh Yadav meet SP MP Ramjilal Suman today after Ranga Sanga row#Agra )
सपा सांसद रामजीलाल सुमन स्पीड कलर लैब, संजय प्लेस के सामने एचआईजी फ्लैटस में रहते हैं। सपा सांसद ने 21 मार्च को राज्यसभा में राणा सांगां को लेकर टिप्पणी की थी, इसके बाद से देश भर में विरोध चल रहा है। 26 मार्च को करिणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद सुमन के आवास पर हमला बोल दिया था। 12 मार्च को आगरा के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए कई राज्यों से कार्यकर्ता आए थे और मांग की थी के सपा सांसद सुमन राणा सांगा पर दिए गए बयान पर माफी मांगें और उनकी सदस्यता समाप्ता की जाएगी।
11.30 बजे आवास पर पहुंचेंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश
अभी तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इटावा से सड़क मार्ग से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 11.30 बजे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के एचआईजी फ्लैटस स्थित आवास पर पहुंच जाएंगे। सांसद सुमन और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता करेंगे।
150 से अधिक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपा सांसद सुमन के आवास पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 150 से 200 कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने की संभावना है इसके लिए सपा सांसद के आवास पर टेंट भी लगाया गया है।
कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
क्षत्रिय सेना द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विरोध किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता भी जोश में आकर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। हरीपर्वत से स्पीड कलर लैब तक पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात रहेगी।