नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली के मुस्तफाबाद में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 11 लोगों की मौत. एक ही परिवार के 8 सदस्य…12 घंटे से अधिक समय तक चला रेस्क्यू…अभी भी 11 घायल जिसमें 5 गंभीर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में देर रात चार मंजिला बिल्डिंग ढहने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें एक ही परिवार के 8 सदस्य हैं. इसके अलावा 11 लोग घायल हैं जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है. बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू चला. हादसे के बाद एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमों ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के अनुसार इमारत में 22 लोग थे जिनमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हुई है जिनमें 3 महिलाएं ओर 4 बच्चे भी शामिल हैं. देर रात ढाई बजे की घटनाशुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी. तेज आंधी और बारिश के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ था. माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई. घटना रात करीब ढाई बजे की है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई थी और लोग मलबे में फंसे हुए थे.