Wednesday , 22 July 2026
Home देश दुनिया Air hostess admitted in Medanta’s ICU raped after watching porn movie. Accused technician arrested and sent to jail
देश दुनिया

Air hostess admitted in Medanta’s ICU raped after watching porn movie. Accused technician arrested and sent to jail

637

नई दिल्लीलीक्स…पोर्न मूवी देख मेदांता के आईसीयू में भर्ती एयर होस्टेस से रेप. वेंटीलेटर पर आधी बेहोश थी पीड़िता, तभी टेक्नीशियन ने की गंदी हरकत…800 सीसीटीवी जांच के बाद अरोपी अरेस्ट, जेल भेजा

हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान एयर होस्टेस से रेप के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया जब महिला आईसीयू के वेंटीलेटर पर थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 25 साल के दीपक के रूप में हुई है. पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया है.

आरोपी ने अपना जुर्म कबूला
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है. उसने बताया कि उसने एक निजी विवि से आपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और पांच महीने पहले ही मेदांता में काम करना शुरू किया था. पुलिस ने कहा कि उसने सीसीटीवी फुटेज की जांच, अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ और अलग—अलग तथ्यों की जांच के बाद आरोपी की पहचान की.

जानिए क्या है पूरा मामला
वेस्ट बंगाल की रहने वाली एयर होस्टेज गुड़गांव में ट्रेनिंग के लिए आई थी. छह अप्रैल को ट्रेनिंग के दौरान स्विमिंग करते समय वह पानी में डूब गई थी. तबीयत खराब होने पर उन्हें सेक्टर 38 के नामी हॉस्पिटल में एडमिट कराया. आरोप है कि इस दौरान वह वेंटिलेटर पर थीं. दो नस्र ने उनके कपड़े चेंज करवाए. एक युवक वहां आया और उसने बार—बार गंदी हरकत की. महिला का कहना है कि वह आधी बेहोश थी तभी युवक ने बहाने से उसके प्राइवेट पाटर्स को छुआ और गंदी हरकत की. पीड़िता ने बताया कि इससे वह असहज हो गईं और उन्होंने नर्स को इस बारे में बताया. डिस्चार्ज होने पर अपने पति को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई.

पोर्न एडिक्ट है आरोपी
पुलिस के अनुसार रेप करने वाला आरोपी दीपक पोर्न एडिक्ट है. पुलिस ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो सर्च हिस्ट्री में पोर्न वीडियो ढूंढने के सबूत मिले हैं. यह भी खुलासा हुआ है कि उसने एयर होस्टेस सेछेड़छाड़ करने से पहले और बाद में भी पोर्न वीडियो देखते थे. शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

देश दुनिया

Temporary suspension of Sri Amarnath Yatra 2026 due to bad weather alert

आगरालीक्स…अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक. पवित्र गुफा की ओर नहीं बढ़ सकेंगे...

देश दुनिया

The Railways is set to launch the country’s first hydrogen fuel cell train. find out about its key features…#railway

आगरालीक्स…रेलवे चलाने जा रहा है देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन....

देश दुनिया

Shri Jagannath Rath Yatra 2026: Discover the mystery behind the Jagannath Rath Yatra

आगरालीक्स…श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कल निकलेगी. जानिए जगन्नाथ रथ यात्रा का रहस्य,...

error: Content is protected !!