नईदिल्लीलीक्स… मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए चार मई को होने जा रही नीट यूजी के परीक्षा केंद्र सरकारी कॉलेजों में बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तर की सुरक्षा रहेगी। ( NEET UG on 4th May 2025, 5468 center#Agra)
नीट यूजी की परीक्षा चार मई को होगी, इसके लिए 5468 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 93 प्रतिशत केंद्र सरकारी स्कूल और कॉलेजों में हैं। नीट परीक्षा का पर्चा लीक ना हो इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछली परीक्षा के आधार पर 300 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं, ऐसे केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
एआई आधारित सीसीटीवी से निगरानी नीट यूजी की परीक्षा में एआई आधारित सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। जिन केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधि मिलेगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।