आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हाईस्कूल में फेल होने पर इकलौते बेटे ने किया सुसाइड, जानें सुसाइड करने से पहले क्या होते हैं संकेत। ( Agra News: 16 year old found dead after fail in 10th#Agra )
आगरा के नौबस्ता लोहामंडी के रहने वाले कमल किशोर के बेटे 16 साल के अंशुल ने यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, 25 अप्रैल को हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ। अंशुल हाईस्कूल में फेल हो गया। इसके बाद से वह किसी से बात नहीं कर रहा था और घर में भी अकेला रह रहा था। परिजन उसकी समस्या को समझ नहीं पाए।
फंदे पर लटका मिला
रविवार को पिता कमल किशोर काम पर चले गए, मां और बहन किसी काम से फिरोजाबाद गए थे। रविवार शाम को अंशुल की मां और बहन घर लौटे, घर का गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक गेट ना खुलने पर पड़ोसी आ गए, इसके बाद अंदर घर में घुसे तो कमरे में अंशुल का शव लटका हुआ था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, सुसाइड का कारण हाईस्कूल में फेल होना बताया जा रहा है।
सुसाइड से पहले के ये होते हैं संकेत
अचानक से व्यवहार में बदलाव आ जाए, किसी से बात ना करे और अकेले रहने लगे
ऐसी बातें करें कि जिंदगी बेकार है, जीना बेकार है
परिवार की ज्यादा चिंता करे, कहे कि मेरे बाद परिवार का क्या होगा
नकारात्मक बातें करें
ये संकेत होते हैं ऐसा होने पर अकेला ना छोड़े