आगरालीक्स…आगरा में ग्वालियर हाइवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट. कंटेनर ने आटो को मारी टक्कर. दो की मौत, पांच घायल
आगरा में एक्सीडेंट की दर्दनाक खबर सामने आई है. थाना सैंया के ग्वालियर हाइवे पर एक कंटेनर ने आटो में टक्कर मार दी. इससे आटो में सवार महिला सहित दो की मौत् हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. आटो सवार सभी लोग एक गमी में शामिल होकर आ रहे थे. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों का उपचार चल रहा है.हादसा थाना सैंया के जोनई मोड पर हुआ. आटो सवार लोग गमी में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आए एक कंटेनर ने आटो को चपेट में ले लिया. टक्कर लगने के बाद आटो पलट गया. आटो सवार सभी लोग खून से लथपथ हो गए. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और तत्काल घायलों को उपचार के लिए भेजा. इस दौरान एक्सीडेंट में महिला सहित दो की मौत हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मरने वाले के नाम
दिलशेख पुत्र कलुआ निवासी राजाखेड़ा थाना राजाखेड़ा, राजस्थान
सरीफन पत्नी आसीन खान निवासी कस्बा सैया थाना सैंया