आगरालीक्स…आगरा में बीमार गायों के लिए श्रीजी असहाय गौवंश चिकित्सालय को दान की एंबुलेंस.
अभिराज सचदेवा और कैरव सचदेवा ने बीमार व घायल गौवंश को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए श्री जी असहाय गौवंश चिकित्सालय को दान की है. उन्होंने बताया कि इस नेक पहल की प्रेरणा उन्हें अपने दादा जी हर्ष सचदेवा से मिली जो हमेशा गौवंश की सेवा और करुणा की भावना को बढ़ावा देते है. यह एम्बुलेंस अब जरूरत मंद गौवंश को समय पर इलाज मिल सके इसके लिए अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा. जिसे टीम पैंथर्स से रवि शर्मा, रघुवीर राजपूत, सुनील, राजवीर सिंह ने अपने पास चार्ज लिया. कहीं भी असहाय बीमार व घायल गौवंश के लिए टीम पैंथर्स के टोल फ्री न 18008908878 पर सूचित करे.