आगरालीक्स…आगरा में कल से जोरदार बारिश के आसार. आंधी भी साथ चलेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान—पांच दिन तक रह सकता है ऐसा मौसम..
आगरा में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में जोरदार बारिश के आसार बन रहे हैं. इसके साथ ही तेज हवाएं आंधी जैसी चल सकती हैं. ओलावृष्टि के भी आसार हें. ऐसा मौसम पांच दिन तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिलेगी.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 01/05/25) 38.7
Departure from Normal(oC) -2.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/05/25) 25.2
Departure from Normal(oC) 1.0