आगरालीक्स…Agra News: आगरा में “गर्भ से दुनिया तक विषय पर कंगारू किड्स इंटरनेशनल प्रीस्कूल और सरकार नर्सिंग होम में कार्यशाला आयोजित की गई। ( Agra News: Garbh se Duniya Tak workshop Kangroo Kids International School in Agra#Agra)
सरकार अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. देवाशीष सरकार ने बताया कि यह कार्यशाला विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए थी जो गर्भावस्था की योजना बना रही हैं, गर्भवती हैं, या हाल ही में माँ बनी हैं। इसमें गर्भावस्था के दौरान देखभाल, बच्चे के जन्म की तैयारी, नवजात शिशु की देखभाल और प्रारंभिक बचपन के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों और अनुभवी पेशेवरों द्वारा कार्यशाला में डॉ. देवाशीष सरकार, डॉ. अंशिका सरकार, डॉ. पायल सेठ, डॉ. रुचिका दल, डॉ. रश्मि मिश्रा , पूजा गौरव लूथरा नाम उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान चिकित्सकों ने माताओं के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यशाला में रानू दत्त देवजनी सरकार, अनुपमा बोहरा, श्रुति बंसल, भारती तिवारी, श्रुति बंसल, कार्तिक खन्ना, दीक्षा मित्तल आदि मौजूद रहे।