आगरालीक्स …Agra News Update: दुस्साहस आगरा में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में लूट करते बदमाशों से भिड़े ज्वैलर की गोली मारकर हत्या। ( Agra News: Balaji Jewellers owner killed during loot in Agra#Agra)
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास सिकंदरा बोदला रोड पर फॉरच्यून टॉवर है। इसमें प्रथम तल पर बाहर ही बालाजी ज्वैलर्स है। शुक्रवार सुबह 10.45 बजे बालाजी ज्वैलर्स के कर्मचारी पहुंचे और ज्वैलरी शोरूम खोल दिया। सुबह 11.30 बजे स्कूटी पर दो युवक आए। सेल्स गर्ल रेनू का कहना है कि बदमाशों ने पिस्टल तान दी और चांदी की पायल और सोने की ज्वैलरी थैले में भरने लगे। इसी दौरान बालाजी ज्वैलर्स के संचालक योगेश चौधरी आ गए वे लूट कर रहे बदमाशों से भिड़ गए। बदमशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही ज्वैलर योगेश चौधरी गिर गए। बदमाश लूट कर भाग गए।
दिनदहाड़े गोली की आवाज सुनकर फारच्यून टॉवर की अन्य दुकानों के साथ ही स्थानीय लोग भी आ गए लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से अफरा तफरी मच गई। बालाजी ज्वैलर्स के संचालक योगेश चौधरी को गंभीर हालत में स्थानीय लोग प्रभा ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे वहां से एसएन रेफर कर दिया गया।एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने ज्वैलर योगेश चौधरी को म्रत घोषित कर दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में वारदात पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। डीसीपी सिटी सोनम कुमार सहित पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, पूछताछ की जा रही है।