आगरालीक्स….Agra News: आगरा में ज्वैलर की हत्या और लूट के 22 घंटे, 20 से 25 साल के दोनों बदमाश, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर। दहशत और आक्रोश में व्यापारी। ( Agra News: 22 hours of 58 year old Jeweller killed after loot)
आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास सिकंदरा बोदला रोड पर फारच्यून टावर स्थित बालाजी ज्वैलर्स में शुक्रवार दिनदहाड़े 11.30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने धाबा बोला। सेल्स गर्ग रेनू को पिस्टल की नोक पर रखकर 10 लाख के चांदी और सोने के आभूषण बैग में भरने के बाद बाहर निकले। इसी दौरान बालाजी ज्वैलर्स के संचालक रमा एन्क्लेव पश्चिमपुरी निवासी 58 साल के योगेश चौधरी आ गए, सेल्स गर्ल रेनू के शोर मचाने पर ज्वैलर योगेश चौधरी ने बदमाश से बैग छीना, उसके साथी ने सीने में गोली मार दी और पिस्टल लहराते हुए फरार हो। ज्वैलर की हत्या करने के बाद बदमाश बिना नंबर की बाइक से बोदला की तरफ भागे।
सीसीटीवी में दिखाई दिए बदमाश
पुलिस ने पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी चेक किए, बदमाश हत्या और लूट के बाद पहले बोदला की तरफ भागे, इसके बाद दहतोरा की तरफ गए और वहां से शास्त्रीपुरम की तरफ होते हुए भाग गए। बदमाशों की उम्र भी 20 से 25 साल के बीच की लग रही है। बदमाशों ने मास्क और गमधे से मुंह ढक रखा था।
प्रदम प्राइड चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। यह क्षेत्र पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में आता है, पदम प्राइड चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। पुुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
दहशत में व्यापारी और आक्रोश
दिनदहाड़े हुई वारदाता से व्यापारी दहशत में है, उनमें आक्रोश भी है। सुरक्षा को लेकर भी व्यापारी चिंतित हैं।