Friday , 11 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: X Ray facility in SNMC Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: X Ray facility in SNMC Agra#Agra

248

आगरालीक्स …Agra News:आगरा के एसएन में अब कई जगह एक्सरे की सुविधा दी जा रही है। ( Agra News: X Ray facility in SNMC Agra#Agra )


एसएन मेडिकल कॉलेज में रोजाना टीबी के 100 से 150 मरीज आते हैं। मैडिकल कालेज में अधिक लोड होने के कारण उन्हें टीबी का एक्सरे कराने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल ब्लॉक के प्रथम तल पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एक्स-रे यूनिट की स्थापना की गई है, जिसका उद्घाटन आज प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक्स-रे मशीन सर्जिकल ब्लॉक के सभी मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यद्यपि इस भवन में भर्ती समस्त रोगियों के लिए पहले से ही मोबाइल एक्स-रे सुविधा उपलब्ध है।
रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष, डॉ. गजेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि इस मशीन से मरीजों को लाभ मिलने के साथ-साथ विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों को चेस्ट रेडियोलॉजी की तकनीकों को सीखने का अवसर मिलेगा, जो उनके कौशल विकास के लिए आवश्यक है। यह एक्सरे मशीन इस भवन के सभी रोगियों में टीबी की स्क्रीनिंग में अत्यंत लाभकारी होगी।


मेडिकल कॉलेज के एसआईसी, डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा कि कई बार कुछ विशेष एक्स-रे की आवश्यकता होती है, जो मोबाइल एक्स-रे यूनिट से नहीं लिए जा सकते। इस नई सुविधा से इस भवन में भर्ती सर्जरी विभाग, ईएनटी विभाग और ऑर्थो विभाग के मरीजों को बेहतर और त्वरित एक्स-रे सेवाएं इसी भवन में मिलेंगी।
रेडियो-डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष, डॉ. हरि सिंह ने कहा कि यह 500 एमए सीआर सिस्टम चिकित्सकों की नैदानिक क्षमता को बढ़ाएगा और मरीजों को रेडियो-डायग्नोसिस विभाग में स्थानांतरित करने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार (प्रोफेसर), सहायक प्रोफेसर डॉ. सचिन गुप्ता, विनोद शर्मा (नर्सिंग इंचार्ज) तथा रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के सभी रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Bank employees in Agra went on strike over various demands, including a five-day work week….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 डे वर्किंग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर...

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

error: Content is protected !!