मथुरालीक्स…ढाई महीने पहले हुई शादी, अब ससुराल में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता. जांच में जुटी पुलिस
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक विवाहिता की लाश घर में फंदे से लटकी मिली है. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवती की ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के ससुर को हिरासत में ले लिया है.सादाबाद के गांव विधूरी में दिनेश शर्मा रहते हैं. इन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी 14 फरवरी 2025 को मथुरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद के ओम नगर कॉलोनी में रहने वलो आकाश शर्मा के साथ की थी. आकाश शर्मा मूल रूप से आगरा के फतेहाबाद के गावं सलेमपुर का रहने वाला है.
शुक्रवार रात को ज्योति की लाश फंदे पर लटकी मिला. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया. पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. सूचनापर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बतताया कि पूछताछ में पता चला है कि आकाश बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए गया था, जब वह लौटकर आया तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी. सीओ सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है. रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.