आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गूगल मैप के सहारे ताजमहल जा रहे कार सवारों ने यलो जोन के बैरियर तोड़े, कार चला रही युवती सहित तीन अरेस्ट, कार सीज।( Agra News: Delhi tourist going to visit Taj with help of Google Map break Yellow zone barrier, Arrest#Agra )
ताजमहल पर रविवार को भीड़ थी, ताजमहल के रास्ते में जगह जगह बैरियर लगे हुए हैं, यलो जोन में वाहनों के प्रवेश पर रोक है। शाम को दिल्ली नंबर की क्रेटा कार ने पाठक प्रेस की तरफ से प्रवेश किया और ताजमहल के पूर्वी गेट के पास के बैरियर तोड़ती हुई कार अमर विलास के बैरियर तक पहुंच गई। सुरक्षा कर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की, कार के पीछे दौड़ लगा दी। कार के रुकते ही उसे चारों तरफ से घेर लिया।
गूगल मैप से पहुंचे थे ताजमहल
कार एक युवती चला रही थी, एक युवक और एक युवती बैठे हुए थे। सुरक्षा कर्मियों के रोकने पर युवक और युवतियों ने अभद्रता की, हंगामा करने लगे। पूछताछ में उन्होंने कहा कि वे गूगल मैप के सहारे ताजमहल देखने के लिए आए थे उन्हें बैरियर की जानकारी नहीं थी।
तीनों को पकड़ा का सीज
एसीपी सैयद अरीबी अहमद का मीडिया से कहना है कि उन्होंने अपने नाम तुकमीरपुर दिल्ली निवासी शिवम, सेक्टर 73 नोएडा निवासी निकिता सिंह और तनिष्का बताए हैं, ये तीनों ताजमहल देखने आए थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी है।