आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एनसीसी कैडेटस को दिए गए ए, बी और सी सर्टिफिकेट। ( Agra News: NCC Cadets honored with NCC certificate#Agra )
सोमवार को यू पी गर्ल्स बटालियन एनसीसी में आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को ए, बी और सी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने 27 यूनिट रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने एनसीसी कैडेट्स के रूप में अपने अनुभव साझा किए। कहा कि एनसीसी वह माध्यम है जो देश को एक अनुशासनात्मक युवा प्रदान करता है।
अनुशासन और एकता की बात करें तो एनसीसी देश के युवाओं के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसएन चारग और वन यू पी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसबी मिश्रा ने प्रमाण पत्र दिए। मीडिया प्रभारी कैप्टन डा. नीलम कान्त ने बताया कि 388 एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ए सर्टिफिकेट गणेश राम नागर स्कूल की कैडेट्स प्राप्ति चौहान ,रिद्धि त्यागी और रोशनी, बी सर्टिफिकेट में प्रेम विद्यालय दयालबाग की कैडेट्स दृष्टि जौहरी, अनीशा, ज्योति शर्मा और सी सर्टिफिकेट में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की सीनियर अंडर आफिसर तान्या और सीनियर अंडर ऑफिसर चंचल महुरा, श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कालेज की कैडेट क्वार्टर मास्टर अमीषा चौहान अव्वल रही। सूबेदार मेजर मीकेश विष्ट, सूबेदार ईश्वर सिंह, हवलदार मोहित, जीसीआई शालिनी चौधरी, कैप्टन सूरत प्यारी आदि मौजूद रहे।