आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मानव शर्मा सुसाइड केस में पत्नी निकिता और सास ससुर के खिलाफ चार्जशीट, शादी से पहले दो पुरुष मित्र, सुसाइड का कारण भी विवेचना में आया सामने। ( Agra News: Charge sheet against Wife Nikita, Mother & Father in law in Manac Sharma death case#Agra)
आगरा के डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को सुसाइड कर ली थी, एक साल पहले जनवरी 2024 में शादी हुई थी। वह 23 फरवरी को पत्नी निकिता के साथ मुंबई से आया था और उसे अपनी ससुराल बरहन में छोड़कर आने के बाद वीडियो बनाने के बाद सुसाइड कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा, ससुर निपेंद्र शर्मा, सास और साली जेल में हैं।
शादी से पहले निकिता के थे पुरुष मित्र
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसीपी सदर शुकन्या शर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच एसआई शक्ति राठी से कराई गई। विवेचक ने जांच के दौरान पाया कि निकिता की शादी से पहले अभिषेक और मोहित से दोस्ती थी, एक महिला ने इंस्टाग्राम मैसेज पर मानव शर्मा को उसकी पत्नी निकिता के बारे में कुछ बताया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था।
तलाक लेने के लिए आए थे आगरा
जांच में सामने आया है कि मानव और निकिता के बीच विवाद बढ़ने लगा था। मानव शर्मा निकिता से तलाक लेना चाहते थे इसलिए मुंबई से आगरा आए थे, 23 फरवरी को पत्नी निकिता को बरहन छोड़ने गए वहां मानव शर्मा को धमकी दी गई कि मुकदमा लिखवाकर पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा। इसी कारण खुदकुशी की। विवेचना में 17 लोगों को गवाह बनाया है, मानव की बहन, माता पिता और कुछ रिश्तेदार भी गवाह हैं।
पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल
इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, मानव शर्मा की सुसाइड का कारण पत्नी निकिता की बेवफाई और पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी को माना है। पत्नी निकिता, ससुर निपेंद्र शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने और सास को षडंयत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है। वहीं, आरोपी बहन के संबंध में विवेचना चल रही है।