आगरालीक्स: Agra News: वीडियो आगरा में हाई अलर्ट अर्जुन नगर क्षेत्र में ड्रोन पर रोक, छत पर जाने से मना किया गया, हटाए जा रहे सीसीटीवी। ( Agra News Video: Drone Prohibited, Alert in Agra#Agra )
पाकिस्तान के हमले के बाद आगरा में हाई अलर्ट किया गया है। एयरफोर्स क्षेत्र के आस पास की आबादी के क्षेत्रों में लोगों से छत पर ना जाने के लिए कहा गया है इसके साथ ही बड़ी संख्या में मैरिज होम में ड्रोन उड़ाए जाते हैं, ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है।
सत्यापन अभियान और पैदल मार्च
पुलिस द्वारा सैन्य क्षेत्रों के आस पास सत्यापन और चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसके साथ ही पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया जा रहा है। एयरफोर्स क्षेत्र के आस पास में लगे सीसीटीवी को भी हटाया जा रहा है। कैमरों को नीचे की तरफ झुकाया जा रहा है।
ना बनाएं वीडियो
इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि सैन्य प्रतिष्ठान और गतिविधि का वीडियो ना बनाएं, हर घर में दस्तक दी जा रही है। 200 मीटर में एक थाना प्रभारी लगाया गया है।