आगरालीक्स…Agra News: आगरा में फ्री नीट, जेईई, एसएससी, एनडीए, सीडीएस, सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। ( Agra News: Application for free JEE, SSC Exam#Agra )
जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति के अनुसार, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद आगरा में प्रतियोगी परीक्षाओं यूपीएससी, यूपीपीएससी (सिविल सर्विसेज), नीट, जेईई तथा एक दिवसीय परीक्षा जैसे एसएससी,एनडीए, सीडीएस के संचालन हेतु फ्री कोचिंग के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नवीन अभ्यर्थियो के चयन हेतु निम्नवत् समय सारिणी के अनुसार अभ्युदय पोर्टल अभ्यूदयडाटवन के माध्यम से ऑनलाईन तथा कोचिंग केंद्र डॉ. बीआर अम्बेडकर आईएएस पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र खंदारी आगरा में ऑफलाईन आवेदन पत्र, इच्छुक छात्र/छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक प्राप्त एवं जमा कर सकते है,
जिसमें आवेदन प्राप्त व जमा करने की तिथि 08.04.2025 से 07.05.2025 तक, प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 01.06.2025 से 07.06.2025 के मध्य, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउंसलिंग तथा मेरिट के आधार पर छात्रों के रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने की तिथि 07.06.2025 से 20.06.2025 तक तथा कोचिंग सत्र का संचालन दिनांक 01.07.2025 सम्भावित है।