आगरालीक्स…Agra News: आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, देखें कितनी सीटों और कैसे मिलेगा प्रवेश। ( Agra News: Admission start in Agra College form 15th May#Agra )
12वीं के नतीजे घोषित होने के साथ ही स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के साथ-साथ सेंट जोंस डिग्री कॉलेज ने भी प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अब आगरा कॉलेज ने भी स्नातक में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का फैसला ले लिया है। प्राचार्य डॉ. सीके गौतम के अनुसार वर्ष 2025-26 बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी बायोटेक, बीबीए, बीसीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। छात्र इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज में प्रवेश से विवि का समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य होगा। ऐसे में छात्र डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की वेबसाइट पर समर्थ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जरुर पूरी कर लें।
www.agracollegeagra.org.in
यह है सीटों की स्थिति
पाठ्यक्रम सीट
बीए 1258
बीएससी 1160
बीकॉम 360
बीएससी(बायोटेक) 60
बीबीए 60
बीसीए 60