आगरालीक्स …Agra News: दुर्घटना और कार्डियक अरेस्ट में कैसे जान बचाएं, इसके लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को एसएन में प्रशिक्षण दिया गया। ( Agra News: ALS & BLS Course in SNMC Agra#Agra)
एसएन में शनिवार से शुरू हुए बीएलएस और एएलएस कोर्स में कोर्स के कॉर्डिनेटर डॉ संदीप साहू एसजीपीजीआई ने बताया कि
एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एक अधिक विकसित प्रणाली है, जिसमें दवाइयों का इस्तेमाल, इलेक्ट्रोकॉर्डियोग्राफी (ECG), इंटुबेशन जैसी जटिल प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। यह प्रशिक्षण आमतौर पर डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों को दिया जाता है। कोर्स सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के अन्य विभागों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ अपूर्व मित्तल विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया विभाग, को – ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ प्रशांत लावनिया विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग , ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ अमृता गुप्ता एनेस्थीसिया विभाग रहे। एनेस्थीसिया विभाग की डॉ दीपिका, डॉ राजीव पुरी, डॉ अतिहर्ष मोहन का सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ बृजेश शर्मा एसआईसी , डॉ टी पी सिंह वाईस प्रिंसिपल , डॉ गजेंद्र विक्रम सिंह सीएमएस, डॉ प्रीति भारद्वाज मीडिया प्रभारी अधिकारी , समस्त विभागाध्यक्ष डॉ अंशु गुप्ता, डॉ कामना सिंह, डॉ रेनू अग्रवाल डॉ संतोष , डॉ धर्मेन्द्र कुमार, डॉ स्निग्धा सेन, डॉ पंकज , डॉ मृदुल आदि का सहयोग रहा।