आगरालीक्स…आगरा में थार पर बैठकर किया स्टंट, हथियार लहराकर बनाई रील. केक का और लहराई राइफल…वीडियो देखें, पुलिस तक पहुंचा मामला
आगरा में रील्स बनाने के लिए लोग कई तरह के खतरे अपना रहे हैं. आगरा में भी थार पर बैठकर स्टंट करते और हथियार लहराते हुए युवक—युवती का वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस तक पहुंचा है और आगरा पुलिस को संज्ञान लेने के लिए कहा गया है. वीडियो थाना सिकंदरा या फतेहाबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में एक के पीछे एक कई गाड़ियां चल रही हैं और हर गाड़ी पर युवक और युवतियां हथियारों के साथ है. वीडियो में सबसे आगे चलने वाली कार थार के बोनट पर नीले सूट में एक युवती बैठी है जिसके हाथ में पिस्टल है. कार की पूजा करती एक और युवती भी दिख रही है वहीं इसके बाद थार के बोनट पर केक रखकर काटा जा रहा है.