फिरोजाबादलीक्स…बाइक पर जा रहे पिता—पुत्र को पिकअप ने मारी टक्कर. दोनों की मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक खबर सामने आई है. थाना मटसेना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिवार में कोहराम मच गया है.मृतको के नाम नारखी के पुरानी गढ़ी निवासी पुष्पेंद्र सिंह और उनके 14 साल के बेटे सुमित के रूप में की गई हे. दोनों एक लगन टीकासमारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. मामला दर्ज होने पर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मैक्स को पकड़ लिया गया है लेकिन चालक फरार है.