आगरालीक्स …Agra News: आगरा में चार केंद्रों पर जेईई एडवांस आयोजित किया जाएगा। दो पाली में परीक्षा होगी। ( Agra News: JEE advance in Four Centers in Agra#Agra)
आईआईटी सहित प्रतिष्ठत इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए 18 मई को जेईई एडवांस आयोजित किया जा रहा है। आगरा में जेईई एडवांस के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। जेईई एडवांस की पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। छात्रों को 60 मिनट पहले पहुंचना होगा।
ये बनाए गए केंद्र
आईआन डिजिटल जोन, कुबेरपुर, देव टेक्निकल कैंपस
संत रामक्रष्ण महाविद्यालय, शिवपुरी बल्केश्वर
जीबी इंफोटेक ज्ञान भारती कॉलेज आफ एजुकेशन शमसाबाद रोड
श्रीमती भूदेवी पीजी कॉलेज, बोदला बिचपुरी