आगरालीक्स….Agra News: आगरा में फोन पर बात करते हुए जा रहे लोगों का मोबाइल लूट कर भागने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो अरेस्ट। ( Agra News Video: Mobile snatching gang busted, Two arrested in police encounter#Agra)
आगरा में 16 मई की रात 7.30 बजे नारायण पचौरी से ट्रांस यमुना कॉलोनी में बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर भाग गए, इसके बाद न्यू आगरा में ममता कुशवाहा पैदल जा रहीं थीं, उनका मोबाइल बाइक सवार युवक छीन कर ले गए। इन दोनों मामलों में थाना ट्रांस यमुना और न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस मुठभेड़ में दो अरेस्ट
पुलिस ने बाइक के नंबर से मोबाइल लूट कर भागने वालों की पहचान की, रविवार सुबह बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने फरीद पुत्र रसीद खां निवासी साहू नगर नाई की सराय थाना ट्रांसयमुना और बॉबी पुत्र चंद्रपाल निवासी जगजीवन नगर टेढ़ी बगिया थाना ट्रांस यमुना को अरेस्ट किया है।