आगरालीक्स..Agra News: आगरा के एक बड़े हॉस्पिटल में हंगामा, बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों से नोकझोंक। ( Agra News: Bheem Army Workers ruckus in Hospital in Agra, Video#Agra )
आगरा के दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम में शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंच गए, हॉस्पिटल की छत पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की फोटो लगी टाइल लगी होने और उन टाइल से होकर लोगों के पैर रखकर निकलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हॉस्पिटल प्रशासन की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई, कार्रवाई की मांग करते हुए बसपा और बाद भीम आर्मी के पदाधिकारी भी थाना हरीपर्वत पहुंच गए। थाने में तहरीर दी है।