Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra Airport ( Civil Enclave) Runway complete in July 2026, Video#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Agra Airport ( Civil Enclave) Runway complete in July 2026, Video#Agra

974

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सिविल एयरपोर्ट से अगले साल अधिकांश शहरों के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे, 1400 यात्रियों की क्षमता वाले टर्मिनल भवन सहित रन वे का काम जून में शुरू हो जाएगा। ( Agra News: Agra Airport ( Civil Enclave) Runway complete in July 2026, Video#Agra)


आगरा में 579 करोड़ से आगरा एयरपोर्ट (नया सिविल एयरपोर्ट) को बनाये जाने का कार्य चल रहा है, पहले फेज पर बाउंड्री बॉल का निर्माण किया गया है। अगले यानी जून महीने से फेस-2 के लिये निर्धारित कार्य शुरू हो जायेंगे ।दूसरे चरण के तहत मुख्य रूप से रनवे को बनाये जाने का कार्य होना है।यह रनवे एयरफोर्स स्टेशन आगरा के रनवे से कनेक्टिविटी वाला होगा। फेस -2 के निर्माण के लिए निविदा 30 मई, 25 को खुलेगी और इस कार्य को जून, 25 तक अवार्ड कर दिया जायेगा।इस कार्य के लिये 12 निविदाएं हैं। सफल बोलीदाता को एक साल के भीतर कार्य पूरा करना होगा। फेस-2 का कार्य शुरू करने से 121 वृक्षों का स्थानांतरण पूरा कर लिया गया है।इन पेड़ों के अलावा करीब 300 पेड़ काटे जाने के संबंध में भी औपचारिक कार्यवाही पूरी हो चुकी है। यूपी सरकार ने पेड़ लगाने के लिए 10 एकड़ जमीन दी हैं और धन उपलब्ध करवाया है। इस धन से दस गुना यानी 3000 पेड़ लगाये जाने का कार्य हो गया है। यही नहीं डीएफओ आगरा को अब केवल इन पेडों को लगाने की पुष्टि करनी है। 10 जून 2025 को दूसरे चरण के कार्यों को शुरू करवाये जाने से पूर्व पर्यावरण स्वीकृति की अनिवार्य औपचारिकता ‘जन सुनवाई’ होगी। सिविल सोसाइटी आफ इंडिया के अनिल शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना के अनुसार, आधिकारिक तौर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार सिविल एन्क्लेव के निर्माण का कार्य भूतल के कार्य शुरू करवाये जाने के उपयुक्त हो चुका है।400 पिलर्स में से 70 पिलर जिन पर टर्मिनल भवन को बनाया जायेगा,ये सभी पिलर ‘मेट्रो पिलर ‘ के मानकों के समरूप हैं।


जुलाई 2026 में काम हो जाएगा पूरा
आगरा एयरपोर्ट का काम जुलाई 2026 में पूरा हो जाएगा। अक्टूबर 2026 तक हवाई यात्रा शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट पर नौ विमानों की पार्किंग के लिए एप्रिन भी बनेगा। सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा द्वारा सिविल एन्क्लेव, सिविल एयरपोर्ट परियोजना के बारे में सटीक जानकारी दिये जाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एक आधिकारिक बोर्ड लगाये जाने की मांग की गई थी, जिसे के पूरा कर दिया गया है।यह बोर्ड नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण स्थल के मुख्य द्वार पर लगवाया गया है और सूचनाओं में अगर कोई बदलाव होता है तो उनके अनुरूप बोर्ड में संशोधन भी आंकित किये जाते रहेंगे।सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा ने अनुरोध किया कि ये बोर्ड शिल्पग्राम (ताजगंज) और जन आवा जाही के सहज पहुंच स्थल कलेक्ट्रेट या नगर निगम परिसर में भी लगवाये जायें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: EV charging station on Main road of Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अब हर प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटी,...

बिगलीक्स

Agra News: Three arrested in Agra Police encounter, Video

आगरालीक्स…Agra news: आगरा में भगवती ढाबे के पास ठेकेदार से सोने की...

बिगलीक्स

Agra Live News: CM Yogi review development work in Agra region on 23rd June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 23 जून यानी मंगलवार को सीएम योगी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature @ 41 Degree forecast on 21st June 2026 in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अब फिर से बढ़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा...

error: Content is protected !!