आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर. 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा. नौ दिन तक सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना. जानें क्या हैं आगरा में अब बारिश के आसार
आगरा में बुधवार रात को आंधी तूफान के साथ आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया. इसका असर गुरुवार को भी देखने को मिला और लोगों को पूरे दिन गर्मी से राहत मिली लेकिन आज शुक्रवार को सुबह से ही सूर्यदेव की तेज किरणें आगरा में बिखरना शुरू हो गईं. दोपहर के समय तेज धूप निकली जिसमें ठहरना भी मुश्किल हो रहा. गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए.25 मई से नौतपा हो रहा शुरू
इस साल 25 मई से नौपता शुरू हो रहा है जो कि तीन जून तक होगा. मान्यता है कि नौतपा के नो दिन में तेज गर्मी पड़ती है तो यह अच्छी बारिश का संकेत भी होता है.
शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में फिलहाल बारिश के कम आसार हैं, लेकिन बादल छा सकते हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/05/25) 38.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/05/25) 26.1
Departure from Normal(oC) -0.4