आगरालीक्स…टूंडला में डबल मर्डर से फैली सनसनी. पूर्व प्रधान और उनके बेटे की फावड़े से हत्या…
आगरा से सटे टूंडला में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. पुराने जमीन विवाद में पूर्व प्रधान और उनके बेटे की फावड़े से वार कर हत्या को अंजाम दिया गया है. हत्यारोपी मौके से फरार हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजाहै और आरोपियों की तलाा में जुट गई है.टूंडला में थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी में अरविंद यादव रहते थे. अरविंद यादव पूर्व प्रधान थे. इनका गांव के ही हुब्बलाल यादव से जमीन विवाद चला आ रहा है. करीब 20 साल पहले अरविंद यादव ने हुब्बलाल यादव के पिता साहब सिंह से उनके खेत का बैनामा करा लिया था जिसका हुब्बलाल व उनके बेटों ने विरोध किया था. हुब्बलाल का आरोप था कि उसके पिता को बहला फुसला कर कम पैसों में उसके खेत का बैनामा किया गया है. इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार संघर्ष भी हुआ.
खेत में की पिता—पुत्र की हत्याघटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है. अरविंद यादव अपने बेटे के साथ खेत जोतवाने के लिए गए थे. तभी वहां हुब्बलाल व उनके बेटे पहुंच गए. दोनों के बीच विवाद हुआ. इस बीच हुब्बलाल के पुत्रों ने फावड़े से प्रहार कर व पत्थरों से कुचलकर अरविंद यादव व उनके बेटेकी हत्या कर दी. पिता—पुत्र की मौत से सनसनी फैल गई. सूचना पर एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. हत्यारोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है.