आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रिजॉर्ट में युवती के साथ छेड़छाड़, निजी कंपनी में कार्यरत युवती से छेड़छाड़, युवती के पीठ पर युवक ने हाथ मारा। ( Agra News: Woman molested in Resort in Agra#Agra )
आगरा के शाहगंज की रहने वाली युवती को नौकरी के लिए ताजगंज क्षेत्र स्थित रिजॉर्ट में युवक ने बुलाया। युवती अपनी सहेली के साथ 23 मई की शाम को सात बजे रिजॉर्ट में पहुंची, रिजॉर्ट में युवक ने एक कमरा लिया था, कमरे में युवती को बुलाया। इसी बीच युवती के साथ गई सहेली के पास उसके भाई का फोन आ गया, वह रिजॉर्ट से चली गई। आरोप है कि रिजॉर्ट के कमरे में सेवला निवासी युवक ने युवती को अकेला देख छेड़छाड़ की, उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया। इस मामले में इंस्पेक्टर तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।
कंपनी से काम कर लौट रही युवती से छेड़छाड़
ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत है। युवती 23 मई को शाम 4.20 बजे कार्यालय से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान स्कूटी पर एक युवक आया। उसने पीठ पर हाथ मार दिया, वह बचकर भागने लगी तो युवक ने उसका घर की गली तक पीछा गया, इस दौरान लगातार इशारे करता रहा। इससे युवती डर गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी है।