आगरालीक्स…Agra News: . आगरा में आयुष्मान लाभार्थी के कार्ड नहीं बने हैं तो बनवा सकते हैं। देखें कैसे बनेंगे कार्ड। ( Agra News: Golden card for Aayushman Beneficiary#Agra )
आगरा में सरकारी और 70 निजी अस्पताल में मरीजों को आयुष्मान लाभार्थियों को निशुल्क इलाज दिया जा रहा है। इनमें कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराते ही इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 8.91 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 8.67 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
इनके बन रहे कार्ड
वर्ष 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना के अनुसार वीपीएल कार्डधारक
- अंत्योदय कार्ड धारक, 70 वर्ष या अधिक आयु के बुजुर्ग
- 60 वर्ष से अधिक आयु के वेसहारा दंपती
- अर्धसैनिक बल, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- जनगणना के समय पंजीकृत भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक
- दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस स्कीम के अंतर्गत राज्य कर्मचारी
- वर्ष 2018 से पूर्व के लव्ह यूनिट वाले राशन कार्डधारक परिवार