आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि से एफिलिएटेड कॉलेजों को प्रैक्टिकल के अंक दर्ज करने के लिए 30 मई तक का समय। ( Agra News: 30th May last date for Practical exam#Agra )
विवि की ओर से सत्र 2024-25 की सम सेमेस्टर परीक्षा कराई जा चुकी है। ओएमआर पर कराई गई परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय का दावा जल्द परिणाम जारी करने का था। इसमें विवि की रफ्तार को प्रैक्टिकल और वायवा ने अटका दिया है। विवि की ओर से इस सत्र में प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव किया गया। बदलाव के चलते समस्या आई और विवि की ओर से प्रैक्टिकल कराने के लिए दो बार तिथि बढ़ाई गई। विवि की ओर से निर्धारित की गई अंतिम तिथि रविवार को पूरी हो गई। 25 मई तक भी सभी छात्रों के प्रैक्टिकल और वायवा नहीं हो सके थे। स्थिति यह थी कि विवि के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले लगभग 40 हजार छात्रों के प्रैक्टिकल नहीं हुए थे। ऐसे में सोमवार को विवि ने कॉलेजों को एक और मौका दे दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार कॉलेजों को निर्धारित अवधि में प्रैक्टिकल कराने और अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि अभी भी कॉलेजों की ओर से ऐसा नहीं किया गया है। अब कॉलेजों को 30 मई तक का समय दिया गया है। यदि कॉलेज अब अंक अपलोड नहीं करते हैं, तो ऐसे कॉलेजों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।