आगरालीक्स…आगरा में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम से भिड़े दुकानदार. महिला रेस्टोरेंट मालिक ने टीम से छीना सामान. मचा बवाल…
आगरा नगर निगम की ओर से इस समय सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को भी नगर निगम की टीम ट्रांस यमुना फेस 1 पहुंची और यहां सड़कों पर लगे अतिक्रमण को हटाकर सामान को जब्त करने लगी लेकिन यहां दुकानदारों का जबर्दस्त विरोध देखने को मिला. एक रेस्टोरेंट संचालिका के साथ तो तीखा विवाद हो गया. रेस्टोरेंट संचालिका ने अतिक्रमण का उठाया सामान नगर निगम टीम से जबरन वापस ले लिया. बाद में सभी दुकानदारों के एकजुट होने के बाद आखिरकार टीम को सामान लौटाना पड़ गया. जाम की समस्या बन रहा अतिक्रमणआगरा में जाम की समस्या अतिक्रमण बन रहा है और इसे हटाने के लिए नगर निगम द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. ट्रांस यमुना में भी दुकानदार व रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण यहां अक्सर जाम की समस्या लगी रहती है. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी की गई थी जिसके बाद नगर निगम की टास्क फोर्स यहां कार्रवाई के लिए पहंची लेकिन दुकानदारों के एकजुट होने के बाद टीम को जब्त सामान वापस करना पड़ गया.