मथुरालीक्स …यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही कार से मिला 40 लाख कैश, आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी। ( Mathura News: Rs 40 lakh cash found from Businessman Car on Yamuna Express way)
मथुरा के चांदी कारोबारी यमुना एक्सप्रेस वे से बुधवार शाम को आगरा से नोएडा जा रहे थे। मथुरा के मांट के जाबरा टोल प्लाजा पर टीम ने कार को रोक लिया। कार की चेकिंग की गई तो बड़ी मात्रा में कैश रखा हुआ था। टीम ने कैश का आकलन कराया गया।
40 लाख का कैश, जांच में जुटी टीम
टीम को कार से करीब 40 लाख रुपये का कैश मिला है। मथुरा के चांदी कारोबारी आगरा से नोएडा के लिए जा रहे थे, उनसे कैश के बारे में पूछताछ की जा रही है और दस्तावेज मांगे गए हैं। कार आगरा से जा रही थी ऐसे में कैश कहां से लिया गया और कैश लेकर कहां जा रहे थे टीम जांच में जुटी है।